रांची, अप्रैल 14 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। प्रखंड के सिल्लीडीह गांव में मंगलवार को चैत्र पर्व व शिव पूजा हर्षोल्लास से सम्पन्न हो गया। इसको लेकर शिव मंदिर परिसर में सोमवार को मेले का आयोजन किया गया। जहां लोग रात भर छऊ नृत्य एवं मेले का आंनद लिया। वहीं मंगलवार सुबह फूलखुंदी (दहकते अंगारों पर चलने) का आयोजन किया गया। जिसमें 277 व्रती भोक्ताओं ने मंदिर के समीप स्थित तालाब में स्नान कर कतारबद्ध होकर मंदिर परिसर पहुंचे एवं दहकते अंगारों पर चल कर तथा भगवान शिव की पूजा कर प्रसाद ग्रहण कर व्रत सम्पन्न किया। ज्ञात हो कि इस पूजा के लिए 5 दिनों तक भोक्ताओं को विधि विधानपूर्वक कड़े अनुशासन से रहना पड़ता है। यह भी पढ़ें- राहे में अंगारों पर चले शिव भक्त इस दौरान पारंपरिक पाठ भोक्ता मुख्य भोक्ता अन्य भोक्ताओं का नेतृत्व करता है। इस दौरान पाटभोक्ता दिन भर फ...