रांची, मई 13 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा के हुंडरू गांव में शिव मंडा पूजा समिति से आयोजित मंडा पूजा का समापन बुधवार सुबह हुआ। इस दौरान शिव भक्तों ने दहकते अंगारों पर चलकर अपनी आस्था और भक्ति का परिचय दिया। मंगलवार रात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छऊ नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी बालेश्वर बेदिया, सचिमोहन कुम्हार, कुच्चू मुखिया सहदेव बेदिया और झारखंड पर्यटन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि बालेश्वर बेदिया ने कहा कि मंडा पूजा समाज की परंपरा, संस्कृति और रीति-रिवाज का अभिन्न हिस्सा है। आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूक करने की जरूरत है। झूलन कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में आंचल में बरसते फूलों को लेने की हो...