रांची, अप्रैल 14 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। नवागढ़ प्राचीन शिव मंदिर में मंगलवार को पांच दिनी शिव मंडा पूजा आस्था और उत्साह के साथ संपन्न हो गई, जिसमें 70 भोक्ताओं ने व्रत रखकर लोटन सेवा की और दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर श्रद्धा प्रकट की। इस दौरान भोक्ताओं ने झूलन कर फूल बरसाए, जबकि आसपास की सैकड़ों महिलाओं में फूल अपने आंचल में लेने की होड़ लगी रही। रात्रि जागरण में बंगाल से आए छऊ नृत्य कलाकारों ने रातभर प्रस्तुति देकर लोगों का मनोरंजन किया। इस अवसर पर अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, पूर्वी जिप सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा, पश्चिमी जिप सदस्य अनुराधा मुंडा, मुखिया भुनेश्वर बेदिया, रामानंद बेदिया, नरेंद्र सिंह व बुधराम बेदिया ने विचार रखे। यह भी पढ़ें- शिव आस्था का पर्व मंडा पूजा धूमधाम से संपन्न आयोजन को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.