रामपुर, मई 10 -- बढ़ते प्रदूषण, जल संकट और कटते जंगलों के बीच जहाँ लोग अपने दैनिक जीवन में उलझे हैं। वहीं रामपुर के डॉ. इफ्तिखार हुसैन पर्यावरण संरक्षण को अपनी ज़िंदगी का मकसद बना चुके हैं। उन्होंने अब तक लगभग 10,000 पेड़ लगाकर धरती को हरा-भरा बनाने की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दिया है। स्वार क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी डॉ. हुसैन न केवल स्वयं पेड़ लगाते हैं, बल्कि समाज के हर वर्ग को जल बचाने और हरियाली बढ़ाने के लिए प्रेरित भी करते हैं। उनका कहना है अगर हर व्यक्ति एक पेड़ लगाने का संकल्प ले तो धरती फिर से मुस्कुराने लगेगी। वह कई सेमिनारों और पर्यावरणीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर लोगों को जागरूक कर चुके हैं। उनके कार्यों को देखते हुए उन्हें विभिन्न मंचों से सम्मानित किया गया है। मगर उनके अनुसार, असली सम्मान तब है जब कोई व्यक्ति उनकी प्...