जहानाबाद, मार्च 8 -- टेहटा में चार घंटे के भीतर चोरी के मामले का हुआ उदभेदन टेहटा और पटना से दो विधि विरुद्ध बालकों को किया गया निरुद्ध जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। टेहटा पुलिस ने रविवार को चोरी के एक मामले का महज चार घंटे के भीतर उदभेदन किया। घर से चोरी किए गए रुपए, सोने - चांदी के आभूषण बरामद करने में सफलता हासिल की। इस मामले में दो विधि विरुद्ध बालकों को पकड़ा ( निरुद्ध) गया है जिसमें एक टेहटा का और दूसरा बालक पटना के सुलतानगंज थाना अंतर्गत कासिम कॉलोनी का निवासी है। एसपी अपराजित लोहान के हवाले से रविवार की शाम यह जानकारी दी गई। बताया गया है कि टेहटा स्थित एक घर में रविवार की सुबह चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने मिले सुरागों के आधार पर त्वरित कार्रवाई शुरू की। त...