आजमगढ़, मार्च 25 -- लाटघाट/बिलरियागंज (आजमगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। एंटी करप्शन की टीम ने बुधवार को रौनापार थाना क्षेत्र के बनकटा बाजार गोसाईं के पास से 10 हजार रुपये घूस लेते ग्राम विकास अधिकारी और रोजगार सेवक को गिरफ्तार कर लिया। बिलरियागंज थाने में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। रौनापार थाना क्षेत्र के हरैया ब्लाक के पूरा बालनरायन गांव निवासी अमित कुमार यादव दिसंबर 2015 से दिसंबर 2020 तक गांव के प्रधान रहे। अपने कार्यकाल में उन्होंने खड़ंजा, इंटरलॉकिंग, पक्की नाली जैसे काम कराए थे। इन कार्यों का भुगतान नहीं हो पाया। इसके बाद दूसरा व्यक्ति प्रधान चुन लिया गया। इसके बाद से बिल का भुगतान लंबित चल रहा था। वर्तमान ग्राम विकस अधिकारी (सेक्रेटरी) शशिकांत सोनकर के पास भुगतान की फाइल पहुंची थी। वह भुगतान करने के लिए 30 प्रतिशत कमीशन मा...