पटना, जनवरी 29 -- निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने गुरुवार को बक्सर जिले के ब्रह्मपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) एकता भाई लक्की को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी उनके ब्रह्मपुर स्थित बीईओ कार्यालय कक्ष से हुई। ब्रह्मपुर गायघाट मध्य विद्यालय के एक शिक्षक ने उन पर करीब 4.63 लाख रुपये एरियर (बकाया) भुगतान किए जाने के एवज में घूस मांगे जाने की शिकायत निगरानी ब्यूरो में की थी। आरोपी बीईओ के पास ब्रह्मपुर के प्रखंड कल्याण पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार है। निगरानी ब्यूरो से मिली जानकारी के मुताबिक ब्रह्मपुर प्रखंड के गायघाट मध्य विद्यालय के शिक्षक सुधीर कुमार पाठक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि शिक्षा विभाग के पास उनका चार लाख 63 हजार 587 रुपये का एरियर बकाया है। इस एरियर के भुगतान के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा उनस...