महाराजगंज, अप्रैल 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बृजमनगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित 10 हजार रुपये के इनामी आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान दीपक गुप्ता (36) निवासी उटिया, थाना उसका बाजार-सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपित के खिलाफ थाना बृजमनगंज में मुकदमा अपराध संख्या 101/26, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज था और वह काफी समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पूर्व से 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। थानाध्यक्ष बृजमनगंज के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार किया। टीम में थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह, उप निरीक्षक आलोक यादव, मुख्य आरक्षी हृदय यादव, आरक्षी संदीप गौतम शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.