बरेली, मई 9 -- एंटी करप्शन टीम ने इज्जतनगर थाने की बैरियर दो चौकी पर तैनात ट्रेनी दरोगा को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद आरोपी दरोगा को टीम अपने साथ सीबीगंज थाने ले गई, जहां उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसएसपी ने उसे सस्पेंड भी कर दिया है। एंटी करप्शन टीम के मुताबिक इज्जतनगर थाने में असलम कॉलोनी में रहने वाली एंजिला मैसी के खिलाफ पारिवारिक विवाद की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मुकदमे की विवेचना बैरियर दो चौकी पर तैनात ट्रेनी दरोगा विमल सिंह चौहान को दी गई थी। पुलिस कार्रवाई के बाद दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया, जिसके आधार पर एंजिला ने दरोगा विमल से संपर्क कर मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाने को कहा। यह भी पढ़ें- दस हजार रुपये की रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार, बैरियर दो चौकी पर की कार्रवा...