अलीगढ़, अप्रैल 24 -- हरदुआगंज, संवाददाता। हरदुआगंज पुलिस ने वांछित दस हजारी इनामी अभियुक्त को मय अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना हरदुआगंज क्षेत्रांतर्गत गांव नगला खटीक से भैंस चोरी की घटना के संबंध में वादी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना में प्रकाश में आये अभियुक्त सलमान पुत्र शब्बीर निवासी कसेरू थाना चण्डौस हाल निवासी भाई शाहबुद्दीन का मकान नई बस्ती चण्डौस पर कप्तान द्वारा दस हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस समेत कर विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया। घटना में शामिल तीन अन्य अभियुक्त सलीम उर्फ सगीर पुत्र इस्लाम उर्फ इस्माइल निवासी मौहल्ला गढ़ी थाना छतारी हाल निवासी बहीदनगर...