दस से अधिक मोहल्लों में चार घंटे गुल रही बिजली, सुबह से परेशान रहे उपभोक्ता
मुरादाबाद, जून 18 -- मुरादाबाद। बिजली विभाग के प्लान शटडाउन के चलते गुरुवार सुबह शहर के 10 से अधिक मोहल्लों में करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। सुबह के समय बिजली न रहने से लोगों को पेयजल संकट के साथ-साथ रोजमर्रा के घरेलू कार्यों में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली बहाल होने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।
शटडाउन के कारण बिजली विभाग की ओर से टाउन हाल स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर रखरखाव एवं अनुरक्षण कार्य के लिए पूर्व निर्धारित शटडाउन लिया गया था। इसके चलते सुबह करीब पांच बजे से बुद्ध बाजार, ताड़ीखाना, मंडी चौक, कंसरी सराय, टाउन हाल, चौमुखापुल, रेती मोहल्ला, ठठेरा मोहल्ला, तहसील स्कूल, तम्बाकू वालान, लोहागढ़ा समेत आसपास के अन्य क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। सुबह के समय बिजली गुल रहने से घरों में पानी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.