बांदा, मई 31 -- खुरहंड। गुरुवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान ने व्यापक तबाही मचाई थी। तब से विद्युत तार टूटकर सड़कों और खेतों में गिर पड़े हैं। जिसके बाद अधिकांश क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कर दी गई, लेकिन रविवार की शाम तक खुरहंड उपकेंद्र से जुड़े नगनेधी फीडर के करीब 10 से अधिक गांवों में बिजली नहीं पहुंच सकी। भीषण गर्मी और उमस के बीच पूरी रात बिजली न रहने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। पेयजल संकट भी गहरा गया है। ग्रामीण सोनू, राहुल, राकेश, राजू, संदीप का कहना है कि गर्मी के बीच बिजली कटौती ने उनकी मुश्किलें कई गुना बढ़ा दी हैं। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। दूसरी ओर विद्युत विभाग के अधिकारी क्षतिग्रस्त लाइनों और खंभों को ठीक करने में हीलाहवाली कर रहे है । ग्रामीणों ने प्रशासन और विद्युत विभाग स...