आजमगढ़, जून 23 -- दस सूत्रीय मांगों को लेकर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना निजामाबाद-भदुली मार्ग समेत अन्य सड़कों के चौडीकरण उठाई मांगफोटो 6निजामाबाद , हिन्दुस्तान संवाद। दस सूत्रीय मांगों को लेकर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र उर्फ लालू के नेतृत्व में क्षेत्रीय ग्रामीण सोमवार को शेरपुर तिराहा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। धरना-प्रदर्शन में क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपना समर्थन व्यक्त किया।अरुण कुमार मिश्र उर्फ लालू ने प्रमुख रूप से निजामाबाद-भदुली मार्ग, निजामाबाद-रानी की सराय मार्ग, गुरुद्वारा जाने वाले मार्ग तथा शीतला माता मंदिर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण, विश्व प्रसिद्ध ब्लैक पॉटरी कला के संरक्षण और विकास के लिए विशेष योजना लागू करने, क्षे...