मिर्जापुर, जून 26 -- हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। भाकपा (माले) कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन कर नायब तहसीलदार पीएन ओझा और बीडीओ विजय शंकर त्रिपाठी को दस सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन में जॉब कार्डधारकों की मजदूरी बढ़ाकर 729 रुपये करने, 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने तथा गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराने की मांग की गई। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने मतवार गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं भी उठाईं।खंड विकास अधिकारी ने चौपाल आयोजित कर समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान राज्य सचिव सुधाकर यादव, जिला अध्यक्ष भोला भारती, चिंता, फुलवा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। पटेहरा संवाद के मुताबिक विकास खंड परिसर में बढ़ती मंहगाई को लेकर माले कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। यह भी पढ़ें- विभिन्न मां...