अलीगढ़, मई 4 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय ज्वाइंट काउंसिल ऑफ ऐक्शन के आह्वान पर सोमवार को आयकर कर्मचारी महासंघ एवं आयकर राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से मैरिस रोड आयकर भवन पर धरना प्रदर्शन किया। 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 16 अप्रैल से चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जा रहा है। इसी कड़ी में चार मई को अलीगढ़ में प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों एवं अधिकारियों की 10 सूत्रीय मांगों में प्रमुख रूप से कैडर रिव्यू एवं रिस्ट्रक्चरिंग, अंतर-प्रभार स्थानांतरण, पदोन्नत, आईआरएस अधिकारियों से संबंधित मुद्दे, निरीक्षकों एवं कार्यालय अधीक्षकों के भर्ती नियमों में संशोधन सहित अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। इन मांगों के लंबे समय से लंबित होने के बावजूद केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे कर्मचारिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.