मुजफ्फरपुर, जून 24 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच शहर का तापमान ही नहीं, बिजली का लोड भी तेजी से बढ़ रहा है। लोड बढ़ने से मोहल्लों में लगे ट्रांसफार्मर जल रहे हैं और ब्लास्ट हो रहे हैं। ऐसे बीते दस साल से लोड की जांच नहीं होने के कारण हो रहा है।

बिजली संकट का प्रभाव हर दिन शहर से लेकर ग्रामीण इलाके में आधा दर्जन से अधिक ट्रांसफार्मर जलकर खराब हो रहे हैं। इससे भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट उत्पन्न हो रहा है। शहरी क्षेत्र में तकरीबन तीन हजार से अधिक ट्रांसफॉर्मर बिजली आपूर्ति के लिए इंस्टॉल है। सभी ओवर लोड चल रहे हैं। कूलर, एसी, फ्रिज और मोटर का एक साथ चलना ट्रांसफॉर्मरों पर भारी पड़ रहा है। ओवरलोड के कारण इनके तेल गर्म हो जा रहे हैं। इससे ट्रांसफॉर्मर जल जा रहा है या ब्लास्ट होकर बंद हो जा रहा है। इससे उक्त इलाके के उपभोक...