अल्मोड़ा, अगस्त 28 -- धौलछीना। सरकार पहाड़ के दूरस्थ गांवों तक सड़क समेत तमाम सुविधाएं पहुंचाने के भले ही कितने ही दावे कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। मामला भैसियाछाना ब्लॉक के पतलचौरा गांव का है। गांव सड़क नहीं होने से मरीज को पांच किलोमीटर तक डोली में उठाकर सड़क तक पहुंचाना पड़ा। जबकि गांव के लिए सड़क को दस साल पहले ही मंजूरी मिल गई थी। अल्मोड़ा के कई गांवों तक आज भी सड़क नहीं पहुंच सकी है। सड़क नहीं होने से लोगों को रोज आवागामन में परेशानी तो झेलते ही हैं, लेकिन सबसे अधिक समस्या तब आती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...