दस साल में दो बार तोड़ा नाला, अब तीसरी बार बना रहा निगम
गुड़गांव, जून 15 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम गुरुग्राम में बरसाती नाले निर्माण के नाम पर भारी गड़बड़ी की जा रही है। सेक्टर-10 में एक ही बरसाती नाले को पिछले दस साल के भीतर तीसरी बार तोड़ा और बनाया जा रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि जो नाला पूरी तरह से सही-सलामत और चालू स्थिति में था, उसे अधिकारियों ने महज चार साल बाद ही फिर से उखाड़ दिया। आरोप है कि नगर निगम में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का यह खेल खुलेआम चल रहा है, जिससे राजस्व को करोड़ों रुपये का सीधा नुकसान पहुंचाया जा रहा है। यह पूरा मामला सेक्टर-10 का है, जहां जीएमसीबीएल सिटी बस डिपो से लेकर ज्ञान देवी स्कूल तक जाने वाले मुख्य मार्ग के किनारे इस बरसाती नाले का निर्माण किया जा रहा है। इस पूरे स्ट्रेच पर सबसे पहले साल 2016 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) द्वारा एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.