जमशेदपुर, सितम्बर 8 -- शहर में पिछले दस वर्षों में आपराधिक गिरोहों का नेटवर्क लगातार बढ़ा है। वर्ष 2016 में शहर में करीब 10 आपराधिक गिरोह सक्रिय थे, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़कर करीब 20 तक पहुंच गई है। गिरोहों की संख्या बढ़ने के साथ ही अपराध के तरीके और गतिविधियों में भी बदलाव आया है। पहले जहां रंगदारी और वर्चस्व की लड़ाई गिरोहों की प्रमुख गतिविधि होती थी, वहीं अब जमीन कारोबार में दखल और अवैध कब्जे को लेकर भी गिरोहों के बीच होड़ बढ़ी है। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती पुराने अपराधियों के साथ नए गिरोहों का तेजी से उभरना है। हाल के दिनों में सामने आई कई आपराधिक घटनाओं में ऐसे गिरोहों की भूमिका की जांच हुई है, जिनमें युवाओं की संख्या भी अधिक बताई जा रही है। करीब 30 फीसदी तक युवा गिरोहों से जुड़े होने की बात सामने आई है। इनमें कई युवा शुरुआत म...