बांदा, सितम्बर 27 -- बांदा। सोमवार से बुधवार तक बैंक पूरी तरह से बंद रहेंगे। यह हड़ताल बैंक कर्मचारी हफ्ते में 2 दिन छुट्टी की मांग को लेकर कर रहे हैं। इसके चलते रविवार को छुट्टी होने के बावजूद सरकारी बैंक खुले रहे। जिससे सामान्य दिनों की तरह ही ग्राहकों ने अपने बैंक पहुंचकर लेनदेन किया। जिससे तीन दिन तक परेशानियों का सामना न करना पड़े। रविवार को आम लोगों के लिए बैंक खुलने का मौका करीब 10 साल बाद आया । इससे पहले, 2016 में नोटबंदी के बाद 14 नवंबर को रविवार के दिन बैंक खुले थे। तब पुराने 500 और 1000 के नोट बदलने, जमा करने और कैश निकालने के लिए लोग बैंकों में लाइन में लगे थे। यह भी पढ़ें- रविवार को खुले रहे सरकारी बैंक, निकासी को उमड़ी भीड़ भीड़ संभालने के लिए सरकार ने रविवार को भी बैंक खोलने का फैसला लिया था। एलडीएम संगम लाल मिश्रा का कहना ...