मुंगेर, अप्रैल 4 -- महिषी, एक संवाददाता। विभागीय उदासीनता और संवेदक की लापरवाही के कारण हर गांव को पक्की सड़क से जोड़ने का सरकारी दावा तटबंध के अंदर खोखला साबित हो रहा है। लिलजा से तेलवा को जोड़ने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाली सड़क करीब दस वर्षों बाद भी अधूरी पड़ी है। लगातार बाढ़ के कारण सड़क पर कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों के लिए यह मार्ग खतरनाक हो गया है। कुछ माह पूर्व मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन ने तेलवा क्षेत्र में तैयारियां की थीं। इस दौरान सड़क के एक हिस्से पर निर्माण कार्य भी कराया गया, जिससे ग्रामीणों में उम्मीद जगी थी कि अब सड़क पूरी होगी। लेकिन थोड़ी दूरी तक काम होने के बाद निर्माण फिर बंद कर दिया गया, जिससे लोगों में मायूसी और नाराजगी है। ग्रामीणों की सुविधा के लिए तेलवा...