गाज़ियाबाद, अप्रैल 11 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर मोदीनगर में दस साल पहले सड़क हादसे में हुई मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी एक व्यक्ति की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। बेटे ने कोर्ट के आदेश पर मोदीनगर थाने में दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंदौर निवासी शंभूलाल ने बताया कि मार्च 2016 में रिश्तेदार प्रताप की मौत हो गई थी। उनकी अस्थि विसर्जन करने के लिए पिता शंकरलाल, गोपीलाल, युवराज, हगामी, रामी, कमला, भगवानलाल और शिवलाल हरिद्वार गए थे। 15 मार्च 2016 को सभी लोग वापस जा रहे थे। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर मोदीनगर क्षेत्र में हादसा हो गया और शंकरलाल की मौत हो गई। हादसे में किसी अन्य व्यक्ति को चोट नहीं आई। बाद में पता चला कि गोपीलाल ने शंकरलाल की जमीन विवाद के चलते हत्या की थी और उसे सड़क हादसा बता दिया। इसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.