दस साल के बच्चे को दी गलियां और मारपीट, रिपोर्ट
कन्नौज, मई 27 -- कन्नौज। शहर के एक मॉल के सामने पॉपकॉर्न बेच रहे एक 10 वर्षीय बालक के साथ मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।मकरन्द नगर के मोहल्ला कुतलूपुर निवासी बृजेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका बेटा अजय सिंह उर्फ अन्नू मंगलवार शाम करीब आठ बजे पॉपकॉर्न बेच रहा था। आरोप है कि इसी दौरान ताजपुर नौकरस्ता निवासी अतुल वहां पहुंचा और पॉपकॉर्न खरीदने के बाद पैसे मांगने पर बालक को जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करने लगा। पीड़ित पिता का आरोप है कि आरोपी ने उनके बेटे के साथ लात-घूंसों से मारपीट की और उसे उठाकर सड़क पर पटक दिया, जिससे उसके आंख, दांत और पैर में चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.