मुजफ्फरपुर, मई 10 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दस साल से एक मामले में फरार चल रहे आरोपित प्रभुनाथ प्रसाद को सदर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया। पुलिस ने शनिवार रात छापेमारी कर उसे पकड़ी स्माइल गांव स्थित घर से दबोचा। पूछताछ के बाद रविवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेशा किया। यहां से उसे जेल भेज दिया। थानेदार नवलेश कुमार ने बताया कि मामले में आरोपित के खिलाफ वारंट जारी था। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...