फतेहपुर, जून 21 -- विजयीपुर। क्षेत्र के किशनपुर से रायपुर भसरौल को जाने वाला मार्ग करीब 50 गांव को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। इस मार्ग पर तीन मोरंग खदानों के वाहनों का आवागमन होने के कारण शासन को भारी भरकम राजस्व भी दिया जाता है। इसके बावजूद इस मार्ग की बदहाल स्थित का खामियाजा करीब 25 हजार लोगो को भुगतना पड़ता है। आलम यह है कि इस मार्ग में गर्मी के समय राहगीरों को धूल फांकनी पड़ती है, जबकि बारिश में लोग कैद हो जाते हैं। किशनपुर रोड से रायपुर भसरौल संपर्क मार्ग का आवागमन दुश्वारियों भरा हो रहा है। क्षेत्र के रामपुर, अंजना भैरव, बहियापुर, थुरियानी मौहारी, पहाड़पुर, रेवाड़ी, मनीपुर सेमरिया, मडौली ,गढ़ीवा, मझिगवां, रायपुर भसरौल, गुरुवल सहित करीब आधा सैकड़ा गांव को जोड़ने वाले इस सात किमी के मार्ग पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में राहगीरों का आवागमन ...