बलिया, दिसम्बर 10 -- बलिया, संवाददाता। विकास भवन सभागार में बुधवार को छात्रवृत्ति योजना के तहत जिले के शिक्षण संस्थाओं के प्राचार्य, छात्रवृत्ति के नोडल, शिक्षा विभाग एवं सोशल सेक्टर के अधिकारियों के साथ मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने विस्तार से समीक्षा की। छात्रवृत्ति योजना में खराब प्रगति करने वाले शिक्षण संस्थाओं को लापरवाही बरतने पर सख्त निर्देश दिया गया। संस्थाओं की ओर से विलम्ब होने की वजह छात्र-छात्राओं द्वारा हार्डकापी नहीं देने तथा बायोमैट्रिक के लिए समय से उपस्थित नहीं होना बताया गया। सीडीओ ने स्पष्ट रूप से शिक्षण संस्थान के प्रमुखों को निर्देशित किया कि छात्र का नामांकन संस्था में है, तो उन्हे हार्डकापी एवं बायोमैट्रिक के लिए सूचित करना संस्थान की जिम्मेदारी है। कालेज द्वारा दूरभाष के साथ नोटिस के माध्यम से छात्र-छात्राओं को...