मैनपुरी, जून 29 -- अग्निशमन व थाना पुलिस ने अभियान चलाकर कोचिंग सेंटर व व्यापारिक व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर शिकंजा कसा। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक कोचिंग व व्यापारिक प्रतिष्ठानों को फायर सेफ्टी मानकों में कमियां मिलने पर नोटिस जारी किए गए। सोमवार को अग्निशमन प्रभारी मैनपुरी अधिकारी अनुज कुमार , प्रभारी निरीक्षक अनुरुद्ध प्रताप सिंह व उपनिरीक्षक कप्तान सिंह ने अग्रवाल ट्रेडर्स, अग्रवाल गिफ्ट हाउस एंड इलेक्ट्रॉनिक, शाक्य इलेक्ट्रॉनिक का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने फायर सेफ्टी उपकरणों आपातकालीन निकास मार्ग, अग्निशमन यंत्रों व सुरक्षा मानकों की जांच की और संचालकों को दिशा निर्देश दिए। अग्निशमन प्रभारी ने बताया कि कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरियों और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों की पड़ताल की जा रही है। यह भी पढ़ें- दस व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व कोच...