नोएडा, मार्च 24 -- नोएडा। सेक्टर-33 स्थित परिवहन विभाग कार्यालय में मंगलवार को बकाया रोड टैक्स जमा करने के लिए मेला लगाया गया। इसमें दस वाहन मालिको ने टैक्स जमा किया है। एआरटीओ प्रशासन नंदकुमार ने कहा कि दो दिवसीय यह मेला बुधवार को खत्म होगा। इस दौरान लोग अपने वाहनों का बकाया रोड टैक्स जमा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कार्रवाई से बचने के लिए वाहन मालिकों के पास में टैक्स जमा करने का यह अच्छा मौका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...