मुजफ्फर नगर, मई 27 -- मुजफ्फरनगर। अवैध खनन और परिवहन को रोकने के लिए गठित टास्क फोर्स समिति ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। समिति ने अवैध रूप से खनन व सामग्री का परिवहन करने वाले 10 वाहनों को पकड़कर उनके खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की है। इन सभी वाहनों पर लगभग 13.77 लाख रुपये का भारी ªजुर्माना किया गया है। अधिकारियों के अनुसार अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- नौ ओवरलोड वाहनों का चालान, 8.57 लाख का जुर्माना यह भी पढ़ें- भवनसुरी मोरंग पट्टा क्षेत्र अवैध खनन की जांच करने पहुंची टास्क फोर्स यह भी पढ़ें- अभियान में 42 वाहनों का चालान, चार वाहनों को किया सीज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...