दस वर्ष बीत जाने के बावजूद पाइप लाइन से नहीं मिला पानी
कानपुर, मई 30 -- डेरापुर, संवाददाता। नगर पंचायत के वार्ड-1 अंबेडकर नगर में करीब एक हजार की आबादी आज भी पेयजल संकट से जूझ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मीना मिश्रा के कार्यकाल में लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पाइपलाइन बिछाई गई थी, लेकिन लगभग 10 वर्ष बीत जाने के बाद भी मोहल्ले में पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी।ग्रामीणों का कहना है कि पाइपलाइन होने के बावजूद उन्हें आज भी हैंडपंप के सहारे अपनी जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर वार्ड में पेयजल आपूर्ति शीघ्र शुरू कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी के बीच स्वच्छ पानी की उपलब्धता बड़ी समस्या बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से जल्द समाधान कराए जाने की मांग की है। एसडीएम ने ईओ से बात कर समाधान का भरोस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.