कुशीनगर, अप्रैल 11 -- कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र के रायपुर खास के टोला चंदन बरवां में दो भाइयों सहित कुछ ग्रामीणों के बीच करीब दस वर्षों से चल रहा चक मार्ग विवाद आखिरकार सुलझ गया। तहसील खड्डा के क्षेत्रीय लेखपाल और ग्रामीणों की सूझबूझ से दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद का निपटारा कर लिया। बताया जाता है कि रायपुर खास निवासी राजेश मद्धेशिया और विजय मद्धेशिया के बीच चक मार्ग को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। यह मामला पिछले दस वर्षों से तहसील न्यायालय में लंबित था। शुक्रवार को क्षेत्रीय लेखपाल प्रदीप पासवान की पहल पर ग्रामीणों की उपस्थिति में विवादित चक मार्ग को चिन्हित कर रास्ता निकाल दिया गया। इसके बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया। इस दौरान रामदरश, अंकित, आनंद बिजली समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्द...