फरीदाबाद, मई 17 -- फरीदाबाद,धनंजय चौहान। शहर में दिशा (डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कोऑर्डिनेशन एंड मॉनीटरिंग कमेटी) की बैठक में नगर निगम अधिकारियों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद अब पिछले 10 वर्षों में हुए विकास कार्यों की जांच होगी। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने रविवार को सेक्टर 8 में आयोजित विकास कार्यों के उद्धाटन समारोह में मीडिया से बात करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों के कार्यकाल में कार्य हुए, उनकी भूमिका की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। दरअसल पांच मई को हुई दिशा बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक मूलचंद शर्मा, सतीश फागना और धनेश अदलखा ने नगर निगम अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे।कृष्णपाल यह भी पढ़ें- दस वर्ष के विकास कार्यों की जा...