नोएडा, मार्च 23 -- नोएडा, संवाददाता। फेज-1 थाने की पुलिस ने गांजा तस्करी में 10 वर्षों से लिप्त हिस्ट्रीशीटर महिला को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कमिश्नरेट के अलग-अलग थानों में कुल 12 केस दर्ज हैं। उस पर अवैध हथियार रखने और सरकारी अधिकारी को धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर आरोपी महिला को सेक्टर-8 से गांजा समेत पकड़ा गया। उसकी पहचान सेक्टर-9 स्थित जेजे कॉलोनी निवासी नूरी के रूप में हुई। उसके पास से एक किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला पिछले करीब 10 वर्षों से गांजा तस्करी में लिप्त है और क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर के रूप में चिह्नित है। उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस ऐक्ट के तहत कई मामले दर्ज हो चुके हैं, जिनमें मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और तस्करी शामिल है। इसके अलावा ...