पूर्णिया, मई 8 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता।मुफस्सिल थाना क्षेत्र से 10 वर्षीय बालक नितीश कुमार उर्फ नितीश ऋषि के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 20/19 बीते 11 जनवरी 2019 को धारा 363 के अंतर्गत दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार नितीश कुमार पिता राजो ऋषि निवासी डलिया हुसैनाबाद थाना मुफस्सिल 30 दिसंबर 2018 से लापता है। परिजनों एवं पुलिस द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस ने बताया कि बालक मानसिक रूप से कमजोर है। जानकारी के अनुसार उसे अंतिम बार डलिया हुसैनाबाद स्थित घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर देखा गया था। यह भी पढ़ें- श्यामपुर मेंचार माह से लापता मूक-बधिर युवक को परिजनों से मिलाया मुफस्सिल थाना पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को उक्त बा...