बांदा, फरवरी 14 -- बांदा। संवाददाता बबेरू कोतवाली के मुरवल गांव में पिछले सप्ताह दस वर्षीय बालक की हत्या कर शव फेंकने के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गांव से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त गमछा (साफी) भी बरामद किया है। उसने बताया कि उसने इसी साफी से बच्चे का गला कसा था। बबेरू के गौतम पुरवा (मुरवल) गांव में सात फरवरी को राकेश वर्मा का दस वर्षीय पुत्र सतवीर उर्फ सत्तू का शव बरामद हुआ था। सतवीर दो फरवरी की दोपहर अपने घर से गायब हो गया था। परिजनों ने कई दिनों तक रिश्तेदारों और गांव में उसकी तलाश की। जब बच्चा नहीं मिला, तो छह फरवरी को शाम करीब गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। दूसरे दिन शव मिलने के बाद मां कमलेश ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस टीमें आरोपी की तलाश कर रही थीं। प्रभारी नि...