भागलपुर, मई 26 -- दस लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार गोराडीह, संवाददाता। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव से देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए तस्कर की पहचान गांव के ही मो. रिजवान ऊर्फ रिजू के रूप में की गई है। पुलिस को गुप्त सूचना के मिली थी कि आरोपी काफी दिनों से शराब बेचने का काम करता है। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर छापेमारी अभियान चलाया। जिसमें आरोपी को दस लीटर देसी शराब के साथ दबोच लिया गया। थानाध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- दस लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार यह भी पढ़ें- शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार यह भी पढ़ें- प्रताड़ना व हत्या का प्रयास के आरोपित समेत सात गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...