खगडि़या, दिसम्बर 13 -- खगड़िया । नगर संवाददाता गंगौर पुलिस ने शनिवार की देर शाम कार्रवाई करते हुए दस लीटर देशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष श्याम सुंदर पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वाहन जांच के दौरान एक बाइक से डिलवरी देने जा रहे शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान थाना क्षेत्र के गंगौर तिरासी गांव के रहने वाले गोलक सहनी के पुत्र रुदल सहनी के रूप में किया गया है। कार्रवाई में उसके बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। उसे न्यायिक हिरासत भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...