जौनपुर, दिसम्बर 9 -- जफराबाद। क्षेत्र के जगदीशपुर गांव स्थित बगीचे में रविवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि उक्त बगीचे में एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर बिक्री की तैयारी में खड़ा है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष ने एसआई जयदीप को फोर्स सहित मौके पर भेजा। पुलिस टीम ने वहां घेराबंदी कर भुवालापट्टी गांव निवासी सतीश यादव को एक गैलन में दस लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...