भदोही, अप्रैल 18 -- ज्ञानपुर, संजवाददाता। जोरईं स्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की तस्वीर दस लाख की लागत से बदल रहाहै। जर्जर कक्ष की मरम्मत से लेकर रंगरोगन का कार्य चल रहा है। इसके लिए भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। जिले में 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इसमें पांच हजार के करीब शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक तैनात हैं। शिक्षक संग शैक्षणिक कर्मचारियों की निगरानी की जिम्मेदारी ब्लॉक स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी और जिला स्तर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी करते हैं। इसके लिए जोरईं में करीब दो से ढाई दशक पूर्व बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का निर्माण किया गया। बारिश के सीलन एवं अन्य कारणों से बीएसए कार्यालय की छत कई स्थानों पर जर्जर हो चुकी थी। ऐसे में दस लाख की लागत से भवन...