दस लाख रुपये से निर्मित छठ घाट और प्रवेश द्वार का हुआ उदघाटन
जहानाबाद, मई 25 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के जमनगंज पंचायत के टेकोर में नवनिर्मित छठ घाट और प्रवेश द्वार का उदघाटन रविवार को किया गया। उदघाटन सांसद डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छठ घाट का निर्माण होने से निकट के दर्जनों गांव के लोगों को लाभ होगा। छठ पूजा के लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। इसलिए घाट पर श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ रही है। घाट पर और भी सुविधा बढ़ाया जाएगा। घाट का निर्माण पंचायत विकास योजना से किया गया है जिस पर करीब 10 लाख रुपए खर्च हुए हैं। यह छठ घाट फल्गु नदी तट पर उदेरा स्थान बराज के निकट किया गया है। यह भी पढ़ें- नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह के लोगों का हाल बेहाल, आक्रोश प्राप्त मात्रा में पानी रहने के कारण छठ पूजा के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं। इस अवसर पर स्थानीय मुखिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.