रामपुर, अगस्त 20 -- ​रामपुर। थाना गंज क्षेत्र अंतर्गत बिलासपुर बाईपास के पास मारपीट, जानलेवा फायरिंग और 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित सैय्यद मुजफ्फर हुसैन की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद समेत एक अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। गंज थाना क्षेत्र के बगी निवासी सैय्यद मुजफ्फर हुसैन का निकाह 14 साल पहले सहारनपुर निवासी सय्यदा शुमायला के साथ हुआ था। आरोप है कि पिछले 10 महीनों से पत्नी अपने मायके वालों के बहकावे में आकर अलग रह रही थी। मायके पक्ष के लोग शादी तोड़ने के बदले 10 लाख रुपये और तलाक देने का लगातार दबाव बना रहे थे। यह भी पढ़ें- Rampur News: दस लाख रुपये की रंगदारी और तलाक की मांग को लेकर हमला विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करते थे। जिस पर पीड़ित ने शिकायत पत्र दिया। शिकायत पत्र के आधार पर पुलिस ने चांद...