दस लाख दीप जलाकर मनाएंगे प्रधानमंत्री का जन्मदिन
औरैया, सितम्बर 16 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ता जिलेभर में दस लाख से अधिक दीप जलाएंगे। घरों, प्रतिष्ठानों और सभी बूथों पर 'आशीर्वाद का दीप' जलाने के साथ मंदिरों में पूजन, हवन, फल वितरण और रक्तदान समेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री का जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जाएगा। भाजपा के तुर्कीपुर स्थित जिला कार्यालय में बुधवार को हुई बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक जीवन में सेवा और जनकल्याण को प्राथमिकता दी है। उनके जन्मदिन को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाकर कार्यकर्ता समाज के प्रति अपना दायित्व निभाएंगे। यह भी पढ़ें- Orai News: पीएम के जन्मदिन पर हर बूथ पर जलेंगे दीप, बनी रुपरेख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.