मिर्जापुर, फरवरी 18 -- चुनार। स्थानीय पुलिस ने मंगलवार की रात धौरहरा गांव से दस लाख की हेरोइन संग तीन लोगों को धर दबोचा। इसमें एक महिला, बाल अपचारी भी शामिल हैं। तीनों घर से ही हेरोइन बेचते हैं। चुनार कोतवाल विजयशंकर ने बताया कि उपनिरीक्षक हरीशंकर सिंह यादव व उपनिरीक्षक सरोज कुमार चौबे मय हमराही संग गश्त पर निकले थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि धौरहरा गांव में कुछ लोग अपने घर से हेरोइन बेच रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। मौके से 54.72 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। जिसकी कुल कीमत लगभग दस लाख रुपए है। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। आरोपी धौरहरा गांव निवासी रेखा सिंह, दीपक पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया। जबकि तीसरा बाल अपचारी है। उसके बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। आरोपी रेखा पर एक और दूसरे आरोपी दीपक के विरु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.