लखनऊ, मार्च 27 -- खदरा में शराब कारोबारी मनीष जायसवाल से लूट के मामले में पुलिस ने देर रात तीन संदिग्धों को उठाया। उनसे पूछताछ कर रही है। पूछताछ में कारोबारी की करीबी की भूमिका पर सवाल उठे हैं। पुलिस पूछताछ में मिली अहम जानकारी के आधार पर बदमाशों की तलाश में लखनऊ समेत पड़ोसी जनपद सीतापुर, हरदोई और उन्नाव में दबिश दे रही हैं। पुलिस को जो भी सीसी फुटेज मिली है उसमें संदिग्ध बदमाशों की दोनों बाइकों पर नंबर प्लेट नहीं है। बदमाशों की आखिरी फुटेज हरदोई रोड की मिली है। बदमाशों की तलाश में पुलि की चार टीमें दबिश दे रही हैं। एसीपी महानगर अंकित कुमार के मुताबिक जेल से हाल में छूटे अपराधियों के बारे में जानकारी जुटाई गई है। कइयों से पुलिस टीम ने पूछताछ भी की है। कई अपने घरों से फरार हैं पुलिस टीम उनके परिवारीजनों के संपर्क में हैं। कई संदिग्धों से प...