देवरिया, मार्च 22 -- लार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार का एमसीएच विंग की दशा सुधरने वाली है। गर्मी की शुरुआत होने से पहले यहाँ 15 किलोवाट की बिजली पैदा करने को लेकर सोलर प्लांट स्थापित होंगे। एचडीएफसी बैंक के सीएसआर फण्ड के तहत 10 लाख की लागत से 20 बैट्री व 27 सोलर पैनल के माध्यम से बिजली की व्यवस्था की जायेगी। जिससे गर्भवती और प्रसूति महिलाओं को राहत मिलेगी। इस व्यवस्था को शुरू करने के लिए शनिवार को टीम ने सोलर पैनल व बैट्री इस सेंटर पर उपलब्ध करा दिया है। सीएचसी लार के अधीक्षक डॉक्टर बीवी सिंह ने बताया कि जल्द ही टेक्नीशियन द्वारा इसको मूर्त रूप दे दिया जाएगा। उसके बाद अस्पताल में सोलर पैनल के माध्यम से सुविधा मिलना शुरु हो जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.