रामपुर, मार्च 25 -- 10 लाख की धोखाधड़ी करने और धमकाने के आरोप में पीड़ित ने दो लोगों के खिलाफ मंगलवार को केस दर्ज कराया है। जनपद मुरादाबाद थाना व पोस्ट भगतपुर खास निवासी मुमताज हुसैन को नगर के मोहल्ला मस्जिद कोहना निवासी शरीफ ने ग्राम तन्डोला स्थित अपनी जमीन को दस लाख छह हजार रुपये में बेच दिया था। मुमताज ने जमीन के सारे पैसे भी शरीफ को गवाहों के सामने दे दिए थे। बाद में पता चला कि शरीफ ने गांव नाखुआ नंगला निवासी इस्माइल के साथ मिलकर उस जमीन को किसी को बेच दिया है। और दस लाख रुपये हड़प लिए। इस संबंध में दो अक्टूबर को समझौता हुआ कि शरीफ द्वारा तीन कमरे दिए जाएंगे, जो उसने आज तक नहीं दिए। न ही कोई अन्य राहत प्रदान की बल्कि उसने धमकी दी है कि जमीन की तरफ भटकने पर अंजाम बुरा होगा। पीड़ित मुमताज ने शरीफ और इस्माइल के खिलाफ धोखाधड़ी और जाल साजी कर...