बलिया, अप्रैल 5 -- बेल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के प्रसिद्ध सोनाडीह मंदिर परिसर में चल रहे मेला में कुछ दिनों पहले झूला संचालकों ने महज 10 रुपये के विवाद में युवक की पिटाई की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के आद सक्रिय हुई पुलिस ने सात के खिलाफ केस दर्ज कर पांच को पकड़कर शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया है। इस मामले में सूचना न देने और लापरवाही में एसपी ने टंगुनिया चौकी इंचार्ज सुधीर चौहान को हटा दिया है।सोनाडीह में स्थित मां भागेश्वरी-परमेश्वरी मंदिर परिसर में रामनवमी के दिन से मेला लगा हुआ है। इसमें खाने-पीने के अलावे झूला-चर्खी भी है। बताया जाता है कि मेला परिसर में झूले पर बैठने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने दो युवकों को मारपीट कर घायल कर दिया। इसका वीडियो गुरुवार को सोशल मिडिया पर वायरल होने लगा। इसके बा...