वरिष्ठ संवाददाता, फरवरी 11 -- गोरखपुर में वाशिंग मशीन रिपेयर कराने के लिए किए गए एक फोन कॉल के बाद महिला के दो बैंक खातों से करीब 12 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि बिना उसकी जानकारी और अनुमति के बैंक खातों से निर्धारित लिमिट से कई गुना अधिक रकम निकाल ली गई, जबकि ट्रांजेक्शन के दौरान कोई मैसेज भी नहीं आया। मामले में महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बैंक की मिलीभगत का भी आरोप लगाया है। पुलिस अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच कर रही है। बड़गो निवासी दीपिका दूबे पत्नी महेन्द्र कुमार दूबे ने साइबर थाने में केस दर्ज कराया। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका भारतीय स्टेट बैंक की बेतियाहाता शाखा और यूनियन बैंक की आजाद चौक शाखा में बचत खाता है। 3 फरवरी 2026 को उन्होंने अपने मोबाइल नंबर से वाशिंग मशीन रिपेयर कराने के लिए एक ...