दस मोहर्रम को गमगीन माहौल में कर्बला में दफन हुए ताजिए
हरदोई, जून 26 -- पिहानी। दस मोहर्रम को बेहद सोगवार माहौल में शिया हज़रात ने कर्बला में ताजिये दफन कर दिए। नम आंखों के साथ कर्बला पहुंचे अजादारों ने फाका शिकनी की और शाम ए गरीबां की मजलिस में जंग व शहादतों के बाद के मंजर याद कर आंसू बहाए। शुक्रवार को मोहल्ला कोट में इमाम चौक पर कई जगह से ताजिये लाकर रखे गए। लोग देर तक ताजियों को लिए इमाम चौक पर बैठे सिसकते रहे। यहां से उठा जुलूस बस स्टैंड, जूनियर हाई स्कूल रोड, बंदर पार्क, कटरा बाजार होते हुए रौजा गेट पहुंचा। यहां भी कई स्थानों से ताजिये ला कर रखे गए। यह भी पढ़ें- Gaya News मुहर्रम : अकीदत के साथ निकला ताजिया जुलूस, या हुसैन की सदाओं से गूंजा शहर लोहानी से प्रतीकात्मक ताबूत शामिल हुआ। जिसे बोसे देने वालों का तांता लगा रहा। यहां से जुलूस मोहल्ला मिश्राना होते हुए कर्बला ले जाया गया। जहाँ नम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.