मऊ, फरवरी 22 -- मऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाइयों के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए रविवार को नामांकन प्रक्रिया पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार प्राथमिक विद्यालय शिक्षा विभाग कॉलोनी में आयोजित हुई। 10 ब्लॉक इकाइयों में से सात ब्लॉक इकाइयों में निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। शेष तीन ब्लॉक इकाइयों मुहम्मदाबाद गोहना, दोहरीघाट एवं फतहपुर मंडाव में आगामी आठ मार्च को ब्लॉक संसाधन केन्द्रों पर मतदान द्वारा प्रत्याशियों का निर्वाचन संपन्न होगा। कार्यक्रम में सभी ब्लॉकों से बढ़-चढ़कर सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के बीच में ही शिक्षकों ने जस्टिस फॉर टीचर्स को एक्स पर ट्रेंड कर अपनी आवाज को बुलंद किया कि शिक्षकों को टीईटी परीक्षा से मुक्ति दिया जाए। माण्डलिक मंत्री आजमगढ़ मंडल चुनाव अधिकारी और सहाय...